वायरल

VIDEO: मिस्र के बीच रिसॉर्ट में स्विमिंग के दौरान टाइगर शार्क के हमले में रूसी पर्यटक की मौत, गर्लफ्रेंड की बाल-बाल बची जान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मिस्र के बीच रिसॉर्ट में स्विमिंग करते समय अचानक शख्स का सामना टाइगर शार्क से हो जाता है और वो उस पर अटैक कर देती है, जिसके चलते शख्स की मौत हो गई, जबकि उसकी प्रेमिका की जान बाल-बाल बच गई.

VIDEO: मिस्र के बीच रिसॉर्ट में स्विमिंग के दौरान टाइगर शार्क के हमले में रूसी पर्यटक की मौत, गर्लफ्रेंड की बाल-बाल बची जान
शार्क के हमले में रूसी पर्यटक की मौत (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: किसी पर्यटन स्थल (Tourist Place) पर लोग अपनी छुट्टियों (Vacation) को यादगार बनाने के लिए जाते हैं, लेकिन मिस्र के बीच रिसॉर्ट में वेकेशन मनाने गए शख्स को क्या पता था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी वेकेशन होगा. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मिस्र (Egypt) के बीच रिसॉर्ट (Beach Resort) में स्विमिंग करते समय अचानक शख्स का सामना टाइगर शार्क (Tiger Shark) से हो जाता है और वो उस पर अटैक कर देती है. टाइगर शार्क के इस हमले में 23 साल के व्लादिमीर पोपोव (Vladimir Popov) नाम के रूसी पर्यटक (Russian Tourist) की मौत हो गई, लेकिन उसकी प्रेमिका की जान बाल-बाल बच गई. इस घटना के बाद शार्क को पकड़कर मार दिया गया है. यह भी पढ़ें: Man Killed By Shark: खतरनाक शार्क ने शख्स को काट खाया, मिस्र में रूसी पर्यटक को बनाया अपना शिकार

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).