वायरल

Video: बाघिन 'छोटी मधु' का दिल जीतने के लिए भिड़े पारस और तरु, दो बाघों के बीच की लड़ाई का वीडियो वायरल

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में दो बाघ पारस और तरू, बाघिन 'छोटी मधु' का दिल और इलाका जीतने के लिए आपस में भिड़ गए. पारस और तरु के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे खूब लाइक मिल रहे हैं. दो बाघों की यह लड़ाई वन विभाग और वन्य जीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है...

Video: बाघिन 'छोटी मधु' का दिल जीतने के लिए भिड़े पारस और तरु, दो बाघों के बीच की लड़ाई का वीडियो वायरल
बाघिन के लिए दो बाघों के बीच लड़ाई (Photo: Twitter Maharashtra Times)

चंद्रपुर: ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में दो बाघ पारस और तरू, बाघिन 'छोटी मधु' का दिल और इलाका जीतने के लिए आपस में भिड़ गए. पारस और तरु के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे खूब लाइक मिल रहे हैं. दो बाघों की यह लड़ाई वन विभाग और वन्य जीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली बाघ भूमि के रूप में प्रसिद्ध ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में सोमवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी. दो पर्यटकों सोनल कुमार अवारी और रघु राम ने ताडोबा के मोहरली वन परिक्षेत्र के अगरजारी बफर जोन में सफारी का आनंद लेते हुए बाघ की लड़ाई का एक दुर्लभ वीडियो बनाया. यह भी पढ़ें: शेरनी पर आया दिल तो उसके लिए आपस में ही भिड़ गए दो शेर, लड़ाई का दिलचस्प वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2023 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).