देश

VIDEO: ताजमहल में विदेशी पर्यटक को बंदर ने काटा, अखिलेश यादव बोले- क्या बंदर ले उड़े फंड?

ताजमहल देखकर निकल रही स्पेनिश महिला पर्यटक पर मेहमानखाना के पास बंदर ने हमला बोल दिया, जिससे वह जख्मी हो गई. अखिलेश यादव ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है.

VIDEO: ताजमहल में विदेशी पर्यटक को बंदर ने काटा, अखिलेश यादव बोले- क्या बंदर ले उड़े फंड?

आगरा: सोमवार सुबह ताजमहल देखकर निकल रही स्पेनिश महिला पर्यटक (Spanish Tourist) पर मेहमानखाना के पास बंदर ने हमला बोल दिया, जिससे वह जख्मी हो गई. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने घटना का वीडियो (Agra Monkey Attack) शेयर करते हुए योगी सरकार (Yogi Government) पर निशाना साधा है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा "ताजमहल (Taj Mahal) में विदेशी पर्यटक को बंदर द्वारा काटे जाने का समाचार बेहद गंभीर है. देश-प्रदेश में आर्थिक बदहाली के बीच अगर विदेशी पर्यटक डर गये तो पर्यटन उद्योग व उप्र की आय का साधन भी प्रभावित होगा. डीएम के चश्मे की तरह क्या बंदर पकड़ने का फंड भी बंदर ले उड़े या उसकी बंदरबांट हो गयी?"

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).