VIDEO: अमेरिकी एयर बेस पर क्रैश हुआ लड़ाकू विमान, वीडियो में देखिए पायलट ने कैसै बचाई जान
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ाकू विमान नीचे की तरफ लैंडिंग का प्रयास करता है. जमीन को छूते ही विमान दोबारा हवा में उछल जाता है. इसके बाद प्लेन क्रैश हो जाता है. विमान
लॉकहीड मार्टिन के स्वामित्व वाला F-35B शॉर्ट टेक-ऑफ और वर्टिकल लैंडिंग (STOVL) फाइटर 15 दिसंबर को फोर्ट वर्थ, टेक्सास में ऊर्ध्वाधर लैंडिंग के प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
लॉकहीड का कहना है कि विमान का संचालक लॉकहीड कर्मचारी के बजाय "अमेरिकी सरकार का पायलट" था. हादसे के दौरान पायलट सफलतापूर्वक बाहर निकल गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ाकू विमान नीचे की तरफ लैंडिंग का प्रयास करता है. जमीन को छूते ही विमान दोबारा हवा में उछल जाता है. इसके बाद प्लेन क्रैश हो जाता है. विमान में आग लगे इससे पहले पायलट सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी एग्जिट का इस्तेमाल कर विमान से बाहर निकल जाता है.
अमेरिका के एक एयर बेस पर एक लड़ाकू विमान जंप होने के बाद क्रैश हो गया। pic.twitter.com/FUCc0Tj16D
— Versha Singh (@Vershasingh26) December 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

