देश

Frog Wedding for Rain: बारिश के लिए गोरखपुर में कराई गई मेंढक-मेंढकी की शादी, देखें तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बरसात के लिए लोगों ने मेंढक-मेंढकी की शादी करवाई. मंगलवार 19 जुलाई को बारिश के लिए भगवान को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने मेंढकों की शादी का आयोजन किया.

Frog Wedding for Rain: बारिश के लिए गोरखपुर में कराई गई मेंढक-मेंढकी की शादी, देखें तस्वीरें
बारिश के लिए मेंढक-मेंढकी की शादी (Photo Credits: ANI)

Frog Wedding for Rain: देश के कई हिस्सों में बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं तो वहीं कई हिस्सों में अब भी बारिश का इंतजार हो रहा है. ऐसे में भगवान से बारिश के लिए प्रार्थना करने के लिए लोग कई तरह के आयोजन कर रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) में बरसात के लिए लोगों ने मेंढक-मेंढकी (Frog wedding) की शादी करवाई. मंगलवार 19 जुलाई को बारिश के लिए भगवान को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने मेंढकों की शादी का आयोजन किया. इस अनोखी शादी का आयोजन करने वाले राधाकांत वर्मा ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, उनकी शादी हो चुकी है और हमनें भगवान से बारिश के लिए प्रार्थना की है. हमें उम्मीद है कि बारिश होगी.

देखें तस्वीरें-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).