Frog Wedding for Rain: बारिश के लिए गोरखपुर में कराई गई मेंढक-मेंढकी की शादी, देखें तस्वीरें
बारिश के लिए मेंढक-मेंढकी की शादी (Photo Credits: ANI)

Frog Wedding for Rain: देश के कई हिस्सों में बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं तो वहीं कई हिस्सों में अब भी बारिश का इंतजार हो रहा है. ऐसे में भगवान से बारिश के लिए प्रार्थना करने के लिए लोग कई तरह के आयोजन कर रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) में बरसात के लिए लोगों ने मेंढक-मेंढकी (Frog wedding) की शादी करवाई. मंगलवार 19 जुलाई को बारिश के लिए भगवान को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने मेंढकों की शादी का आयोजन किया. इस अनोखी शादी का आयोजन करने वाले राधाकांत वर्मा ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, उनकी शादी हो चुकी है और हमनें भगवान से बारिश के लिए प्रार्थना की है. हमें उम्मीद है कि बारिश होगी.

देखें तस्वीरें-