Uttar Pradesh: फिरोजाबाद में चलती स्कॉर्पियो की छत पर युवक को पुश-अप करना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक का स्कॉर्पियो गाड़ी पर स्टंट करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी गाड़ी जप्त कर चालान काट दिया. हालांकि चालान कटने के बाद युवक लोगों से कह रहा है कि लोग ऐसा स्टंट ना करें. वहीं फिरोजाबाद पुलिस ने ऐसे स्टंट कंरने से लोगों को बचने की हिदायत दी हैं.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चलती हुई स्कॉर्पियो गाड़ी पर एक युवक द्वारा स्टंट करते हुए उसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस देर ना करते हुए युवक की कार को जप्त कर कार का चालान काटा दिया. वायरल वीडियो में भी देखा जा रहा है कि युवक चलती गाड़ी पर जान का परवाह ना करते हुए पुश-अप कर रहा था. पुलिस की तरफ से जो मालूम पड़ा हैं. उसके अनुसार युवक फिरोजाबाद के जसराना का रहने वाला है. स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर UP 83 AF 5051 है. पुलिस गाड़ी का चालान काटने के बाद उसके पिता को पुलिस स्टेशन बुलावाया है. वहीं लडके का नाम उज्जवल यादव बताया जा रहा है.
देखें वीडियो:
Some Pushups will only bring you down in the eyes of Law !
Stay Strong, Stay Safe !#UPPCares #UPPolice pic.twitter.com/dvGSjtL2Az
— UP POLICE (@Uppolice) March 13, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 10:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

