देश

UP Election: शादियों में भी चढ़ा चुनावी रंग, RLD के गाने पर झूमा घोड़े पर बैठा दूल्हा, देखें Viral Video

चुनाव प्रचार के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. मुजफ्फरनगर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. यहां एक शादी में दूल्हे का चुनावी गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.

UP Election: शादियों में भी चढ़ा चुनावी रंग, RLD के गाने पर झूमा घोड़े पर बैठा दूल्हा, देखें Viral Video
(Photo Credit : Twitter)

मुजफ्फरनगर, 7 फरवरी: यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के लिए कुछ ही दिनों के बाद मतदान होना है, ऐसे में चुनावी रंग लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. हर तरफ सिर्फ राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं. चुनाव प्रचार के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले के बुढ़ाना कस्बे में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. यहां एक शादी (Wedding) में दूल्हे (Groom) का चुनावी गाने पर डांस (Dance) करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़े पर बैठा दूल्हा RLD का झंडा फहरा रहा है. इस दौरान आरएलडी का गाना (Song) बज रहा था. लोग इस गाने पर नाच रहे हैं.

देखिए वायरल वीडियो (Viral Video)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).