स्कूटी चलाने की प्रैक्टिस करते समय अंकल ने कर दी एक गलती, अगले ही पल उनके साथ हो गया ऐसा कांड (Watch Viral Video)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स स्कूटी लेकर आगे बढ़ते हैं. दरअसल, स्कूटी स्टार्ट करते ही वो झट से एक्सीलेटर घुमा देते हं, लेकिन रफ्तार ज्यादा होने की वजह से वो सही समय पर हैंडल मोड़ नहीं पाते हैं और सीधे खेत में जाकर गिर पड़ते हैं.

Viral Video: स्कूटी (Scooty) सीख रहे एक चचा का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो स्कूटी पर बैठकर उसे चलाने की कोशिश करते हैं. जैसे ही अंकल स्कूटी लेकर आगे बढ़ते हैं वैसे ही वो एक गलती कर बैठते हैं और देखते ही देखते हादसे के शिकार हो जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स स्कूटी लेकर आगे बढ़ते हैं. दरअसल, स्कूटी स्टार्ट करते ही वो झट से एक्सीलेटर घुमा देते हैं, लेकिन रफ्तार ज्यादा होने की वजह से वो सही समय पर हैंडल मोड़ नहीं पाते हैं और सीधे खेत में जाकर गिर पड़ते हैं.

इस वीडियो को biker__raaz नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं. इसके साथ ही चुटकी भरे अंदाज में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- किसी भी चीज को लेकर ओवर एक्साइटेड नहीं होना चाहिए, जबकि एक अन्य ने लिखा है- कुछ भी कहो चचा को काफी बुरी चोट लगी होगी.

देखें वीडियो-

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\