Video: एक बहुत पुरानी कहावत है, अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है, ऐसा ही कुछ नजारा गुजरात के गिर के पास के अमरेली के सावरकुंड में दिखाई दिया. जहां दो कुत्तों की भिडंत जंगल के राजा से हो गई. दरअसल गुजरात के गिर नेशनल पार्क के अमरेली के सावरकुंड के एक गौशाला के गेट पर रात में दो शेर आते है और गेट लगा होता है, इस दौरान गेट के भीतर से दो कुत्ते निकलते है और शेरों पर भौंकना शुरू कर देते है. शेर भी काफी गुस्से में आ जाते है और बंद गेट को धकेलते है , लेकिन कुत्ते डरते नहीं है, आखिरकार दोनों शेर जंगल की तरफ निकल जाते है. इसके बाद वॉचमैन बाहर निकलता है और टॉर्च से देखता है, तब तक दोनों शेर निकल चुके होते है. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी. इसके बाद वॉचमैन अंदर से गेट लगा देता है. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @nawabjha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े :Viral Video: सफारी गाड़ी के अंदर से हाथ निकालकर शेर को छूने लगा पर्यटक, फिर जो हुआ… देखकर दंग रह जाएंगे आप

देखें वीडियो :

 

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)