वायरल

Viral Video: सफारी गाड़ी के अंदर से हाथ निकालकर शेर को छूने लगा पर्यटक, फिर जो हुआ... देखकर दंग रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सफारी वाहन में बैठकर एक शख्स शेर को अपने हाथओं से छूने की कोशिश करता है, तभी गुस्से में आकर जंगल का राजा कुछ ऐसा करता है, जिससे शख्स की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है.

Viral Video: सफारी गाड़ी के अंदर से हाथ निकालकर शेर को छूने लगा पर्यटक, फिर जो हुआ... देखकर दंग रह जाएंगे आप
शेर को छूने की कोशिश करता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में आए दिन जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. खासकर, एनिमल लवर्स (Animal Lovers) को जानवरों से जुड़े वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है और कई लोग तो जंगली जानवरों को करीब से देखने के लिए जंगल सफारी (Jungle Safari) पर निकल जाते हैं, लेकिन जानवरों के नजदीक जाना खतरे से खाली नहीं होता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सफारी वाहन में बैठकर एक शख्स शेर (Lion) को अपने हाथों से छूने की कोशिश करता है, तभी गुस्से में आकर जंगल का राजा कुछ ऐसा करता है, जिससे शख्स की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rohit_x_214 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- काश उस शेर का मूड खराब होता, कितनी घटिया हरकत है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- यह बहुत डरावना है, जबकि तीसरे यूजर ने लिखा है- यह बहुत जोखिम भरा है. यह भी पढ़ें: भैंसों के झुंड से खुद को बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ा नन्हा शेर, लेकिन टूट गई डाली और फिर... देखें Viral Video

शेर को छूने की कोशिश करता पर्यटक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @rohit_x_214

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सफारी गाड़ी के अंदर से शेर को छूने के लिए अपने हाथ बढ़ाता है, जिससे शेर को गुस्सा आ जाता है और वो शख्स पर भड़क जाता है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से शख्स शांति से बैठे शेर की तरफ अपना हाथ बढ़ाता है, लेकिन जंगल के राजा को उसकी हरकत अच्छी नहीं लगती है और वो दहाड़ने लगता है. शेर के इस अंदाज को देखते ही शख्स डर के मारे तुरंत अपने हाथ पीछे खींच लेता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).