वायरल

मॉडल की तरह इठलाकर सड़क पार करते दिखे दो पक्षी, उनके अंदाज पर आप भी हो जाएंगे फिदा (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर दो पक्षियों का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें इठलाते हुए मदमस्त अंदाज में सड़क पार करते हुए देखा जा सकता है.

मॉडल की तरह इठलाकर सड़क पार करते दिखे दो पक्षी, उनके अंदाज पर आप भी हो जाएंगे फिदा (Watch Viral Video)
सड़क पार करते पक्षी (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर यूं तो पशु-पक्षियों से जुड़े मनमोहक वीडियो आए दिन वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. कई बार पक्षियों (Birds) की अटखेलियां लोगों का दिल जीत लेती हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर दो पक्षियों का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें इठलाते हुए मदमस्त अंदाज में सड़क पार करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पक्षी इठलाते हुए, ठुमक-ठुमक पर सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे पर जा रहे हैं. उन्हें सड़क पार करते देख वहां से गुजर रहा शख्स अपनी वाहन रोक देता है और इस मनमोहक नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लेता है. इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: पहले कौए ने की मदद फिर बगुला बना मसीहा, Viral Video में देखें कैसे पक्षी ने बचाई जल की रानी मछली की जान

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).