वायरल

अपने अंडों को बचाने के लिए चलते ट्रैक्टर के सामने पंख फैलाकर खड़ी हो गई चिड़िया, देखें दिल जीतने वाला Viral Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मां चिड़िया अपने अंडों की हिफाजत करने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करती है और सामने से आ रहे ट्रैक्टर के सामने अपने पंख फैलाकर खड़ी हो जाती है.

अपने अंडों को बचाने के लिए चलते ट्रैक्टर के सामने पंख फैलाकर खड़ी हो गई चिड़िया, देखें दिल जीतने वाला Viral Video
अंडों को बचाने के लिए चिड़िया ने किया यह काम (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर नन्ही सी चिड़िया (Bird) का एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मां चिड़िया (Mother Bird) अपने अंडों (Eggs) की हिफाजत करने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करती है और सामने से आ रहे ट्रैक्टर के सामने अपने पंख फैलाकर खड़ी हो जाती है. ऐसा वो इसलिए करती है, ताकि वो अपने अंडों को बर्बाद होने या कुचलने से बचा सके. पंख फैलाए हुए चिड़िया को ट्रैक्टर के सामने देखकर चालक ट्रैक्टर की रफ्तार धीमी करते हुए उसके बगल से निकालता है, जिससे चिड़िया के अंडों को कोई नुकसान नहीं होता है. इस वीडियो को @Enezator नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- मां की ममता हर चीज से ऊपर होती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अंडे लेकर बैठी चिड़िया के ऊपर से गुजरने लगा ट्रैक्टर, फिर उसने पंख फैलाकर किया कुछ ऐसा

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).