वायरल

गर्मी से निजात पाने के लिए स्विमिंग पूल में चिल करने लगा मगरमच्छ, किया गया रेस्क्यू (See Viral Pics)

सोशल मीडिया पर एक मगरमच्छ की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें गर्मी से निजात पाने के लिए मगरमच्छ स्विमिंग पूल में चिल करता नजर आ रहा है. इसकी सूचना मिलने के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया.

गर्मी से निजात पाने के लिए स्विमिंग पूल में चिल करने लगा मगरमच्छ, किया गया रेस्क्यू (See Viral Pics)
स्विमिंग पूल से मगरमच्छ को किया गया रेस्क्यू (Photo Credits: Facebook)

Crocodile Viral Pics: भीषण गर्मी (Scorching Heat) के चलते इंसान तो इंसान जानवरों की भी हालत बेहद खराब हो जाती है, इसलिए चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए जानवर भी पानी वाली या ठंडी जगह की तलाश करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मगरमच्छ (Crocodile) की तस्वीरें तेजी से वायरल (Viral Pics) हो रही हैं, जिसमें गर्मी से निजात पाने के लिए मगरमच्छ स्विमिंग पूल (Swimming Pool) में चिल करता नजर आ रहा है. इसकी सूचना मिलने के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया, जिसकी तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं.

पिनेलस काउंटी शेरिफ कार्यालय ने पिछले हफ्ते घटना इस घटना की सूचना दी. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में बताया कि स्विमिंग पूल में मगरमच्छ का बच्चा ठंडक ले रहा था, जिसकी सूचना मिलने के बाद MyFWC फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ के साथ मिलकर इस मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- वाह, बड़े दांतों वाला एक छोटा सा बच्चा, जबकि एक अन्य ने लिखा है- वो तो बस बेचारा ठंडा होना चाहता था. यह भी पढ़ें: Viral Video: मैदान से भागने के चक्कर में घोड़े ने ले लिया मगरमच्छ से पंगा, जबड़ा खोलकर पानी के शिकारी ने किया अटैक

देखें तस्वीरें-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).