वायरल

Thumb Impression of Dead Woman: शख्स ने कानूनी दस्तावेजों पर लिए मृत महिला के अंगूठे का निशान, वीडियो देख भड़के नेटिज़न्स

उत्तर प्रदेश में हुई एक हैरान कर देने वाली घटना में एक व्यक्ति कथित रूप से एक मृत महिला के अंगूठे के निशान लेते हुए देखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना आगरा की बताई जा रही है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स की अमानवीय हरकत दिखाई दे रही है...

Thumb Impression of Dead Woman: शख्स ने कानूनी दस्तावेजों पर लिए मृत महिला के अंगूठे का निशान, वीडियो देख भड़के नेटिज़न्स
मृत महिला का अंगूठा लेता शख्स (Photo: Twitter)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हुई एक हैरान कर देने वाली घटना में एक व्यक्ति कथित रूप से एक मृत महिला के अंगूठे के निशान लेते हुए देखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना आगरा की बताई जा रही है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स की अमानवीय हरकत दिखाई दे रही है. 45 सेकंड की वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि शख्स महिला के अंगूठे के निशान को जबरदस्ती ले रहा है. पीड़िता को कार में मरे हुए देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: UP: पुलिस ने शख्स पर लगाया नाले में चूहे को डूबोकर मारने का आरोप, हत्या केस में दाखिल की 30 पन्नों की चार्जशीट

रिपोर्टों से पता चलता है कि आदमी ने कथित तौर पर अस्पताल ले जाने के बहाने धोखे से महिला के अंगूठे का निशान लेकर उसकी प्रॉपर्टी को हड़पने की कोशिश की. शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर भड़के हैं और मृतक महिला के लिए न्याय की मांग की. कई यूजर्स ने वीडियो को रीट्वीट किया और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा.

देखें वीडियो:

'इन अमानवीय लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए'..

शर्मनाक:

लोगों की मानसिकता कितनी नीचे जा सकती है, देखें इस वीडियो में

अगर वह वकील है तो सबसे पहले उसका लाइसेंस कैंसल होना चाहिए:

ऐसे नीच लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए..

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2023 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).