Longest Kiss Video: 58 घंटे तक लगातार किस करता रहा कपल, बाथरुम में भी जाना पड़ा साथ, तब जाकर बना ये रिकॉर्ड
थाई कपल ने सबसे लंबे किस का विश्व रिकॉर्ड बनाया था. उनका चुंबन 58 घंटे 35 मिनट तक चला था. लेकिन हाल ही में गिनीज बुक रिकॉर्ड ने इसे लेकर एक बड़ा फैसला लिया है.
Guinness World Record for longest kiss: थाईलैंड के एक कपल ने 58 घंटे तक लगातार किस कर रिकॉर्ड बना दिया. थाई जोड़े एक्काचाई और लक्साना तिरानारात ने सबसे लंबे चुंबन का विश्व रिकॉर्ड बनाया था. उनका चुंबन 58 घंटे 35 मिनट तक चला था. लेकिन हाल ही में गिनीज बुक रिकॉर्ड ने इसे लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. गिनीज बुक असोसिएशन ने कहा कि हमने इस रिकॉर्ड कैटेगरी को डिएक्टिवेट कर दिया है.
सबसे लंबे किस के रिकॉर्ड के नियम इस प्रकार थे
-
- किस लगातार होना चाहिए और होंठ हर समय स्पर्श करते रहना चाहिए. इस दौरान स्ट्रॉ के माध्यम से तरल पदार्थ का सेवन करने की अनुमति है, लेकिन होंठ अलग नहीं होने चाहिए.
- दंपत्ति का हर वक्त जागते रहना जरूरी है. किस के दौरान उन्हें खड़ा रहना होगा. किसी विश्राम अवकाश की अनुमति नहीं है.
- कपल को शौचालय का उपयोग करने की अनुमति दी गई, हालांकि, ऐसा करते समय उन्हें किस करते रहना होगा.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने कहा कि किस के दौरान आराम करने की अनुमति नहीं थी. प्रतिभागियों को नींद की कमी से जुड़े खतरों जैसे मनोविकृति का शिकार होने का खतरा था. ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब प्रतियोगियों को स्टंट खींचने के दुष्प्रभाव झेलने पड़े.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

