Haryana Shocker: हरियाणा के हिसार में बदमाशों का आतंक, महिंद्रा शोरूम पर 30 राउंड फायरिंग कर मांगी फिरौती (Watch Video)
हरियाणा के हिसार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. यहां इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभगत गुप्ता के महिंद्रा शोरूम पर आज तीन अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिरौती के लिए पर्ची फेंककर फरार हो गए.
Haryana Shocker: हरियाणा के हिसार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. यहां इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभगत गुप्ता के महिंद्रा शोरूम पर आज तीन अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिरौती के लिए पर्ची फेंककर फरार हो गए. इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि 3 नकाबपोश बदमाश शोरूम पर पहुंचते हैं. एक बाइक चला रहा था, जबकि 2 बदमाशों के हाथों में घातक हथियार थे. बदमाश ताबड़तोड़ 30 राउंड गोलियां चलाते हैं और धमकी भरा पर्चा फेंक कर फरार हो जाते हैं. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीहै और छानबीन शुरू कर दी. हिसार एसपी मोहित हांडा ने बताया कि की हमें तीन बजे यह सूचना मिली थी की हिसार के ऑटो मार्किट में महिंद्रा शोरूम में तीन नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की है. अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है. आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
हरियाणा के हिसार में बदमाशों का आतंक
हरियाणा के हिसार में दोपहर एक महिंद्रा कार एजेंसी के शोरूम में गैंगस्टरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और एक धमकी की पर्ची भेजी है. बताया जा रहा है इस शोरूम पर दर्जनों राउंड फायरिंग हुई है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.#Hisar । #Haryana । #Gangster । #Firing pic.twitter.com/YHUCm8cHmx
— NDTV India (@ndtvindia) June 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

