Viral Video: दुकान के बाहर चाय-बिस्कुट खाकर अपनी भूख मिटाता दिखा स्विगी डिलीवरी बॉय, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर एक स्विगी डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक दुकान पर चाय बिस्किट खाकर अपनी भूख मिटाता हुआ नजर आ रहा है.
Viral Video: घर-घर जाकर खाने की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) से जुड़े कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते हैं. कई बार ये डिलीवरी बॉय भूखे रहते हुए भी लोगों के घर समय पर खाना पहुंचाने का काम करते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक स्विगी डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो एक दुकान पर चाय बिस्किट (Tea Biscuit) खाकर अपनी भूख मिटाता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ये कर्मचारी घंटों तक भूखे कैसे रह जाते हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें डिलीवरी बॉय एक दुकान के बाहर चाय और बिस्किट खाकर अपना पेट भर रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक ने लिखा है- एक इंसान के रूप में हमें हर किसी का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वो भी हमारी तरह कड़ी मेहनत करते हैं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- कृपया उन्हें 50-100 रुपए टिप देते रहें, इसेस उनका जीवन बहुत बेहतर हो सकता है. यह भी पढ़ें: जज्बे को सलाम! फल बेचने के साथ ही सड़क के किनारे अपने बच्चों को पढ़ाती दिखी महिला, देखें दिल जीतने वाला Viral Video
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

