देश

VIDEO: गणतंत्र दिवस पर AMU में जय हिंद की जगह लगे धार्मिक नारे, NCC कैडेट्स का वीडियो वायरल

छात्रों ने पहले भाषण दिए. एएमयू जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ अल्ला हू अकबर के नारे लगाए. छात्रों की हरकत देख प्राक्टोरियल टीम के होश उड़ गए.

VIDEO: गणतंत्र दिवस पर AMU में जय हिंद की जगह लगे धार्मिक नारे, NCC कैडेट्स का वीडियो वायरल
(Photo Credit : Twitter)

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) में मनाए गए गणतंत्र दिवस के मौके पर शामिल हुए यूनिवर्सिटी के एनसीसी स्टूडेंट्स द्वारा नारा ए तकबीर अल्लाह हुअकबर धार्मिक नारा लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद काफी विवाद हो रहा है. मामले पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

एएमयू के सर सैयद हाल स्थित स्ट्रेची हाल पर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया था. इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र शामिल हुए. समारोह समापन के बाद कुलपति कार्यक्रम स्थल से चले गए. इसके बाद छात्र स्ट्रेची हाल के सामने एकत्रित हुए. छात्रों ने पहले भाषण दिए. एएमयू जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ अल्ला हू अकबर के नारे लगाए.  छात्रों की हरकत देख प्राक्टोरियल टीम के होश उड़ गए. एएमयू ने इस मामले में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2023 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).