हिरण के पूरे चेहरे पर जम गया बर्फ, उसकी बदहाली देख पर्वतारोहियों से ऐसे की जानवर की मदद (Watch Viral Video)
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक हिरण के पूरे चेहरे पर सर्दियों के भयंकर तूफान से बर्फ जम गई. हिरण के मुंह, आंख और कान पूरी तरह से बर्फ से जमे हुए दिखाई दे रहे हैं.
Viral Video: भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के कई हिस्सों में अत्यधिक ठंड का मौसम (Winter Season) सर्दी का बर्फीली तूफान लेकर आया है. बर्फीले तूफान की वजह से इंसान तो इंसान जानवर भी खास परेशान नजर आ रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आया है, जिसमें एक हिरण (Deer) के पूरे चेहरे पर सर्दियों के भयंकर तूफान से बर्फ (Snow) जम गई. हिरण के मुंह, आंख और कान पूरी तरह से बर्फ से जमे हुए दिखाई दे रहे हैं. पूरे चेहरे पर बर्फ जमने के कारण हिरण छटपटाने लगा, जिसे देखकर दो पर्वतारोही उसकी मदद के लिए आगे आए. हालांकि दोनों को देखकर हिरण डरकर पहले तो भाग गया, फिर किसी तरह से दोनों व्यक्तियों ने उसे पकड़ लिया और उसके चेहरे पर जमी बर्फ को हटा दिया.
इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है, जिस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. एक ने लिखा है- मुझे आश्चर्य है कि क्या इंसान ही एकमात्र ऐसी प्रजाति है, जो शुद्ध सहानुभूति से दूसरे जानवरों की मदद करती है. दूसरे ने लिखा है- बेचारा हिरण. खुशी है कि उन्होंने उसकी मदद की, सर्दी जानवरों के लिए कठिन होती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: शिकार के लिए तेंदुए ने बनाई खतरनाक रणनीति, फिर पूरी प्लानिंग के साथ किया हिरण पर हमला, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

