वायरल

Viral Video: शिकार के लिए तेंदुए ने बनाई खतरनाक रणनीति, फिर पूरी प्लानिंग के साथ किया हिरण पर हमला, देखें वीडियो

एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ पूरी प्लानिंग करके शिकार के लिए जाल बिछाता है और दबे पांव हिरण के पास पहुंचकर हमला करता है.

Viral Video: शिकार के लिए तेंदुए ने बनाई खतरनाक रणनीति, फिर पूरी प्लानिंग के साथ किया हिरण पर हमला, देखें वीडियो
तेंदुए ने किया हिरण पर अटैक (Photo Credits: @rameshpandeyifs/Twitter)

Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े रोमांचक वीडियो आए दिन देखने को मिलते हैं, जिनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. वैसे जंगल का यही नियम है कि एक जानवर (Animals) खुद को जिंदा रखने के लिए दूसरे जानवरों का शिकार करता है. हालांकि कई बार जरा सी चूक के चलते शिकारी जानवर के हाथ से शिकार निकल जाता है, इसलिए जानवर बड़ी ही चालाकी और पूरी प्लानिंग के साथ शिकार करते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ (Leopard) पूरी प्लानिंग करके शिकार के लिए जाल बिछाता है और दबे पांव हिरण (Deer) के पास पहुंचकर हमला करता है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी रमेश पांडे ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- तेंदुए चतुर और गुढ़ होते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 55.6k व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में तेंदुए को जंगल में घास चरते हिरण का शिकार करने के लिए घात लगाए हुए देखा जा सकता है. वो पेड़ की आड़ लेकर हिरण के पास पहुंचने की कोशिश करता है. यह भी पढ़ें: तेंदुए का शिकार करने की गलती कर बैठा मगरमच्छ, लेकिन खुद ही बन गया उसका निवाला (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक तेंदुआ घात लगाए बैठा है. वो पूरी रणनीति के साथ धीरे-धीरे पूरी सावधानी से आगे बढ़ता है, फिर पेड़ की आड़ में छुपकर वो दबे पांव हिरण के पास पहुंच जाता है. तेंदुए के अचानक हमले को देख हिरण भागने की कोशिश करता है, लेकिन उसे अपनी जान बचाने का मौका नहीं मिल पाता है और वो तेंदुए का शिकार बन जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).