वायरल

Strange Fish: समुद्र में तैरती अजीबो-गरीब मछली का चेहरा देखकर उड़े लोगों के होश, आप भी देखें हैरान करने वाला Viral Video

एक अजीबो-गरीब मछली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका चेहरा देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. मछली का चेहरा कुछ-कुछ इंसानों की तरह दिख रहा है, उसकी आंखें और माथा बाहर की तरफ निकला हुआ है.

Strange Fish: समुद्र में तैरती अजीबो-गरीब मछली का चेहरा देखकर उड़े लोगों के होश, आप भी देखें हैरान करने वाला Viral Video
इंसानी चेहरे वाली मछली (Photo Credits: Twitter)

Strange Fish Viral Video: दुनिया भर में मछलियों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से अधिकतर प्रजातियों के बारे में हम नहीं जानते हैं. यही वजह है कि जब कभी हमारी नजर किसी नई मछली (Fish) पर पड़ जाती है तो हम सोच में पड़ जाते हैं. इसी कड़ी में एक अजीबो-गरीब मछली (Strange Fish) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसका चेहरा देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. मछली का चेहरा कुछ-कुछ इंसानों की तरह दिख रहा है, उसकी आंखें और माथा बाहर की तरफ निकला हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गोताखोर कुछ तोड़ने की कोशिश कर रहा है और यह अजीब मछली उस चीज पर अपनी नजरे गड़ाए हुए है. गोताखोर हथौड़ी से पत्थर जैसी खाने की चीज तोड़कर उसे खिला देता है.

हैरान करने वाले इस वीडियो को ट्विटर पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 76.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इंसान जैसा दिखने वाला कोई भी जीव डरावना ही लगता है, जबकि दूसरे ने लिखा है- यह मछली एलियन की तरह लग रही है. यह भी पढ़ें: पानी के अंदर डुबकी लगाकर शख्स ने दोनों हाथों से पकड़ी मछली, चेहरे पर गजब की मुस्कान लेकर निकला बाहर (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).