समंदर की मदमस्त लहरों के बीच अटखेलियां करता दिखा सी-लायन, अद्भुत नजारे ने जीता लोगों का दिल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर सी लायन का एक अद्भुत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सी लायन यानी सील समंदर की मदमस्त लहरों के बीच अटखेलियां करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह सील समंदर की लहरों पर मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है
Viral Video: सोशल मीडिया पर सी लायन का एक अद्भुत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सी लायन (Sea Lion) यानी सील समंदर की मदमस्त लहरों के बीच अटखेलियां करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह सील समंदर की लहरों पर मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है. जब समंदर की लहर उठती है तो वह उसी लहर के साथ बहता है और लहरों के साथ-साथ जमकर गोते लगाते हुए दिखाई देता है. इस अद्भुत नजारे को देखकर लोग काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं. हालांकि यह वीडियो किस जगह का है या फिर इसे किसने शूट किया है, इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन इस मनमोहक वीडियो को @buitengebieden_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- लहरों की सवारी करते हुए सी लायन. यह वीडियों लोगों को अपनी तरफ खूब आकर्षित कर रहा है.
देखें वीडियो-
Sea lion riding a wave.. pic.twitter.com/263dRoMcyX
— Buitengebieden (@buitengebieden_) January 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2022 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

