Yellow Frogs: यूपी के झांसी में दिखे दुर्लभ पीले मेंढक, लोगों ने अच्छी बारिश होने की जताई संभावना (Watch Video)
उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अनोखी घटना सामने आई है. यहां रक्सा क्षेत्र के पुनावली कला के एक तालाब में पीले मेंढक कूदते दिखाई दिए. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले साल बारिश के दौरान यह मेंढक नजर नहीं आए थे.
Yellow Frogs: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अनोखी घटना सामने आई है. यहां रक्सा क्षेत्र के पुनावली कला के एक तालाब में पीले मेंढक कूदते दिखाई दिए. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले साल बारिश के दौरान यह मेंढक नजर नहीं आए थे. लेकिन, इस बार पहली ही बारिश में यह दिखने लगे हैं. यह मानसून के लिहाज से एक शुभ संकेत है. जीव विज्ञान के जानकारों के मुताबिक, इस तरह के पीले और सुनहरे रंग के मेंढक को इंडियन बुलफ्रॉग कहा जाता है. यह एक नर मेंढक होते हैं, जो आकार में सामान्य से थोड़े बड़े होते हैं. यह अधिकतर समय अपने बिल में या फिर पानी के नीचे रहते हैं. मानसून के समय ही यह सतह पर आते हैं. इन मेढ़कों में रंग बदलने का भी गुण होता है. यह सुनहरे और पीले रंग में खुद को परिवर्तित करते रहते हैं. यह मेंढक तब ही सतह पर आते हैं जब अच्छी बारिश होने का अंदेशा होता है.
यूपी के झांसी में दिखे दुर्लभ पीले मेंढक
झांसी में रविवार को बारिश के दौरान एक दुर्लभ घटना देखी गई
रक्सा के पुनावली कला क्षेत्र में बारिश के पानी में पीले मेंढक कूदते दिखाई दिए
स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले मानसून में यह मेंढक नहीं दिखे थे
लेकिन इस बार बारिश शुरू होते ही यह प्रकट हो गए
इन मेंढकों का दिखना मानसून के… pic.twitter.com/tQJGh0Xj2z
— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) July 7, 2024
झांसी में बारिश के दौरान देखी गई एक दुर्लभ घटना
झांसी में रविवार को बारिश के दौरान एक दुर्लभ घटना देखी गई
रक्सा के पुनावली कला क्षेत्र में बारिश के पानी में पीले मेंढक कूदते दिखाई दिए
स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले मानसून में यह मेंढक नहीं दिखे थे
लेकिन इस बार बारिश शुरू होते ही यह प्रकट हो गए
इन मेंढकों का दिखना मानसून के… pic.twitter.com/bPluvdgEMJ
— Jaat Sanatani (@Psk0997) July 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

