VIDEO: राहुल गांधी नेपाल के पब में पार्टी करते आए नजर, वीडियो वायरल होते ही BJP ने साधा निशाना
राहुल गांधी के नेपाल दौरे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो काठमांडु में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो Lord of the Drinks, Nepal का है.
Rahul gandhi in Nepali Pub: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने निजी दौरे पर नेपाल गए हुएं हैं. राहुल गांधी के नेपाल दौरे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो काठमांडु में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो Lord of the Drinks, Nepal का है. वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी के नेता लगातार राहुल गांधी पर निशाना साध रहें हैं.
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा "राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है. इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं. जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए. वो राजनीति में गंभीर नहीं हैं. जब उनकी पार्टी और देश के लोगों को उनकी जरूरत है, तब वे नेपाल में पार्टी कर रहे हैं.
Rahul Gandhi was at a nightclub when Mumbai was under seize. He is at a nightclub at a time when his party is exploding. He is consistent.
Interestingly, soon after the Congress refused to outsource their presidency, hit jobs have begun on their Prime Ministerial candidate... pic.twitter.com/dW9t07YkzC
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 3, 2022
बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्वीट किया, जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल गांधी नाइटक्लब में थे. अब जब उनकी पार्टी संकट में है, तब भी वे नाइटक्लब में हैं. उनमें निरंतरता है.
पहचान कौन ? Who are they ? pic.twitter.com/IDKBkjSg5A
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) May 3, 2022
वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है. उन्होंने पूछा, राहुल गांधी किसके साथ है? क्या चाइना के एजेंटों के साथ हैं? क्या राहुल गांधी जो ट्वीट करते है सेना के खिलाफ वो चाइना के दबाव में करते है ? सवाल तो पूछे जाएंगे ? सवाल राहुल गांधी का नहीं, देश का है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

