वायरल

ग्रेटर नोएडा में ट्रक के अंदर घुसा अजगर, डर के मारे वाहन छोड़कर भागे चालक-परिचालक (Watch Viral Video)

एक वीडियो ग्रेटर नोएडा से सामने आया है, जहां एक ट्रक में विशालकाय अजगर घुस गया. अजगर को देख डर के मारे चालक और परिचालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकले.

ग्रेटर नोएडा में ट्रक के अंदर घुसा अजगर, डर के मारे वाहन छोड़कर भागे चालक-परिचालक (Watch Viral Video)
ट्रक में घुसा विशालकाय अजगर (Photo Credits: X)

Python Viral Video: वैसे तो कई बार सांप (Snake) या अजगर (Python) जैसे खतरनाक जीव इंसानी बस्तियों में दाखिल हो जाते हैं. ऐसे कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं, जब किसी वाहन, जूते, किचन या फिर बाथरूम में सांपों (Snakes) को देखकर लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई हो. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया था, जिसमें किंग कोबरा (King Cobra) ने ऑटो रिक्शा पर कब्जा जमाया था और अब एक वीडियो ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से सामने आया है, जहां एक ट्रक (Truck) में विशालकाय अजगर घुस गया. अजगर को देख डर के मारे चालक और परिचालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकले. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आखिरकार अजगर को रेस्क्यू कर लिया गया. यह भी पढ़ें: Snake Hides in Shoe: जूते के अंदर घुसकर छुपा खतरनाक सांप, नजारा देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).