वायरल

Snake Hides in Shoe: जूते के अंदर घुसकर छुपा खतरनाक सांप, नजारा देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर जूते में घुसकर छुपते हुए सांप का वीडियो वायरल हो रहा है, यह नजारा इतना हैरान करने वाला है जिसे देखकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक सकती है.

Snake Hides in Shoe: जूते के अंदर घुसकर छुपा खतरनाक सांप, नजारा देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन (Watch Viral Video)
जूते में घुसा सांप (Photo Credits: Instagram)

Snake Hides in Shoe Viral Video: दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इन सांपों की प्रजातियों में कई इतने जहरीले होते हैं कि उनके काटने से किसी की भी मौत हो सकती है, जबकि कुछ जहरीले न होने के बावजूद बेहद खतरनाक माने जाते हैं. कई बार ये सांप (Snake) अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों, टॉयलेट, स्कूटी, कार, किचन जैसी जगहों पर छिप जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर जूते में घुसकर छुपते हुए सांप का वीडियो वायरल (Viral Video)हो रहा है, यह नजारा इतना हैरान करने वाला है जिसे देखकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक सकती है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर prakash_yadav_samrat नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इसीलिए मैं जूते पहनता ही नहीं हूं. दूसरे ने लिखा- जूते पहनने से पहले हमेशा उसे अच्छी तरह से देख लेना चाहिए. यह भी पढ़ें: जब खतरनाक सांप ने ऑटो पर कब्जा जमा लिया, नागराज को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खतरनाक सांप जूते के अंदर तेजी से घुसता हुआ दिखाई दे रहा है. सांप दिखने में काफी लंबा और खतरनाक लग रहा है. वो न सिर्फ तेजी से जूते के अंदर घुसता है, बल्कि वो उसके अंदर इस तरह से छुप जाता है कि वो आसानी से नजर भी नहीं आता है. इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि अगर शख्स ने यह नजारा न देखा होता तो उसके साथ कोई अनहोनी भी हो सकती थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).