वायरल

जब खतरनाक सांप ने ऑटो पर कब्जा जमा लिया, नागराज को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने देखते ही देखते एक ऑटो पर कब्जा जमा लिया और नागराज को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

जब खतरनाक सांप ने ऑटो पर कब्जा जमा लिया, नागराज को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ (Watch Viral Video)
ऑटो पर बैठा किंग कोबरा (Photo Credits: Instagram)

King Cobra Viral Video: विभिन्न सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर अक्सर सांपों (Snakes) से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. कई लोग सांपों के साथ बेखौफ होकर जहां दोस्तों की तरह पेश आते हैं तो वहीं कई लोग सांपों का नाम सुनते ही इतनी बुरी तरह से खौफजदा हो जाते हैं कि वो सांपों का सामना नहीं कर पाते हैं. शहरी इलाकों में सांप भले ही कम देखने को मिले, लेकिन ग्रामीण इलाकों में सांपों को देखना आम बात है. कभी ये सांप (Snake) किसी के घर में घुस जाते हैं तो कभी सड़क पर भागते हुए दिखाई देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसने देखते ही देखते एक ऑटो पर कब्जा जमा लिया और नागराज को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर d_shrestha10 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- सांप तो गार्ड बन गया है तो वहीं किसी का कहना है कि यह ऑटो की रक्षा कर रहा, ताकि उसे कोई चुरा न ले. यह भी पढ़ें: Viral Video: छोटे सांप पर विशालकाय किंग कोबरा ने बोला धावा, दबोचने के बाद नागराज ने उसे बनाया निवाला

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dev Shrestha (@d_shrestha10)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप ऑटो के ऊपर बैठा है, वो ऑटो के आगे ऐसे फन फैलाकर खड़ा हो गया, जैसे कि वो खुद उस ऑटो की हेडलाइट हो. ऑटो के नंबर प्लेट से लिपटे हुए नागराज के पास अगर कोई आने की कोशिश करता भी है तो वो उस पर हमला करने पर आतुर हो जाते हैं. ऑटो पर कब्जा जमाए किंग कोबरा सांप को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई हैरान होकर उसे निहारता नजर आया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).