वायरल

Viral Video: छोटे सांप पर विशालकाय किंग कोबरा ने बोला धावा, दबोचने के बाद नागराज ने उसे बनाया निवाला

सोशल मीडिया पर किंग कोबरा सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विशालकाय किंग कोबरा सांप खुद से छोटे सांप पर न सिर्फ धावा बोलता है, बल्कि उसके अपना निवाला भी बना लेता है.

Viral Video: छोटे सांप पर विशालकाय किंग कोबरा ने बोला धावा, दबोचने के बाद नागराज ने उसे बनाया निवाला
किंग कोबरा ने दूसरे सांप पर किया हमला (Photo Credits: Instagram)

King Cobra Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों से जुड़े कई रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. कभी दुनिया भर में पाई जाने वाली जहरीली सांपों (Snakes) की प्रजातियों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिलता है तो कभी एक ताकतवर सांप खुद से कमजोर सांप को अपना शिकार बना लेता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें विशालकाय किंग कोबरा सांप खुद से छोटे सांप (Snake) पर न सिर्फ धावा बोलता है, बल्कि उसके अपना निवाला भी बना लेता है. खुद से कमजोर सांप को दबोचने के बाद नागराज उसे निगलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर d_shrestha10 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- किंग कोबरा छोटे सांप को खा रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- मुझे मत खाओ भाई, जबकि दूसरे ने लिखा है- धीरे-धीरे इसका सिर भी चबा लेगा. यह भी पढ़ें: King Cobra Viral Video: जहरीले किंग कोबरा को लगी प्यास तो शख्स ने की मदद, बोतल से पानी पीते दिखे नागराज

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dev Shrestha (@d_shrestha10)

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय किंग कोबरा सांप खुद से काफी छोटे एक सांप को दबोचे हुए नजर आ रहा है. नजारा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि किंग कोबरा इस छोटे से सांप को अपना निवाला बनाते हुए निगलने की कोशिश कर रहा है, वो अपने जबड़े से उसे चबाता हुआ दिख रहा है और नागराज का यह अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).