Video: प्रयागराज के अस्पताल में महिला ने पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज, जांच में पुलिस ने कहा- कोई अपराध नहीं बनता
यूपी के प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में एक महिला का नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. लेकिन पुलिस ने कहा कि महिला ने बिना किसी दूसरे इरादे से नमाज अदा की. इसलिए मामले में कोई अपराध नहीं बनता है.
- Read in
- हिंदी
Prayagraj Viral Video: यूपी के प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (Tej Bahadur Sapru Hospital) में एक महिला का नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद वीडियो की जांच की. पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि महिला ने बिना किसी इरादे और आवागमन को प्रभावती करते हुए अस्पताल में भर्ती अपने मरीज के ठीक होने को लेकर नमाज अदा की. ऐसे में इनका यह कृत किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आता है. वायरल वीडियो एक दिन पहले गुरुवार का है.
Video:
प्रयागराज: अस्पताल में महिला ने पढ़ी नमाज।
पुलिस ने FIR दर्ज़ शुरू की जांच। pic.twitter.com/bjGoRvI7vq
— News24 (@news24tvchannel) September 23, 2022
प्रयागराज पुलिस का ट्वीट:
अस्पताल में नमाज पढे़ जाने के वायरल वीडियो के सम्बन्ध में अद्यतनः- pic.twitter.com/A5wNcadGr2
— PRAYAGRAJ POLICE (@prayagraj_pol) September 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

