Pole Dance in Delhi Metro Video: कोच में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, खिंचाई करते हुए यूजर्स बोले- आज मेट्रो में चल रहा है मुजरा
एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें यात्रियों से भरी मेट्रो ट्रेन में अचानक से एक लड़की डांस करना शुरु कर देती है. लड़की की इस हरकत को देखकर आसपास खड़े लोग चौंक जाते हैं.
Pole Dance in Delhi Metro Video: कुछ दिन पहले दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से कई हैरान करने वाले वीडियोज सामने आए थे, जिन्हें लेकर काफी बवाल भी मचा था. इसके बाद एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें यात्रियों से भरी मेट्रो ट्रेन (Metro Train) में अचानक से एक लड़की डांस (Dance) करना शुरु कर देती है. लड़की की इस हरकत को देखकर आसपास खड़े लोग चौंक जाते हैं. लड़की के पास में खड़ा एक शख्स तो इतना हैरान हो जाता है कि वो एकटक लड़की को ही देखता रहता है. वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर लड़की की खिंचाई की है.
इस वीडियो को @HasnaZarooriHai नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद कई लोगों ने लड़की को खूब लताड़ लगाते हुए उसकी इस हरकत को घटिया बताया है. एक यूजर ने लिखा है- सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसी घटिया हरकत करने की क्या जरूरत है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- मेट्रो में अब लाइव मुजरा देखने को मिलेगा. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा है- आज मेट्रों में मुजरा चल रहा है. यह भी पढ़ें: Delhi Metro Girl Photos Viral: छोटी ब्रा और मिनी स्कर्ट में 'दिल्ली मेट्रो गर्ल' की तस्वीरें फिर से वायरल, इंटरनेट पर भड़के लोग
देखें वीडियो-
Delhi Metro: Your one stop destination for wholesome entertainment
😜😜😜😜😜😜😜 pic.twitter.com/Yvgt6mnY6s
— Hasna Zaroori Hai 🇮🇳 (@HasnaZarooriHai) June 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

