वायरल

बर्फ पर रेंगकर चलता दिखा पोलर बियर, Viral Video में उसकी क्यूटनेस देखकर फिदा हो जाएंगे आप

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोलर बियर का वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें यह ध्रुवीय भालू अपने सभी अंगों को फैलाकर बर्फ पर रेंगते हुए चलने की कोशिश कर रहा है.

बर्फ पर रेंगकर चलता दिखा पोलर बियर, Viral Video में उसकी क्यूटनेस देखकर फिदा हो जाएंगे आप
पोलर बियर (Photo Credits: X)

Polar Bear Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोलर बियर (Polar Bear) का वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें यह ध्रुवीय भालू अपने सभी अंगों को फैलाकर बर्फ (Ice) पर रेंगते हुए चलने की कोशिश कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पोलर बियर बर्फ पर रेंगते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है. इस मनमोहक वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ध्रुवीय भालू बी-स्कूल की तुलना में जोखिम कम करना बेहतर सिखाता है. पतली बर्फ का सामना करते समय शरीर के सभी हिस्सों से जमीन को छूते हुए फैल जाएं और वजन को समान रूप से वितरित करके खुद को आगे बढ़ाएं. स्टॉक बाजार में निवेश करने का सही तरीका. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 504.1k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Pic: सांस लेते वक्त पोलर बियर के मुंह से निकली आग, खूबसूरत नजारा कैमरे में हुआ कैद

यह भी पढ़ें-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).