VIDEO: उड़ते विमान से नजर आया चंद्रयान-3, पायलट ने बनाया इस ऐतिहासिक घटना का शानदार वीडियो
इस वीडियो को उड़ते विमान से रिकॉर्ड किया गया है. चेन्नई से ढाका जा रही फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट को आसमान में चंद्रयान-3 नजर आया. पायलट ने तुरंत इस इस ऐतिहासिक घटना को कैमरे में कैद कर लिया.
भारत एक नया कीर्तिमान रचने के लिए तैयार है. भारतीय वैज्ञानिकों ने दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया. भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर इस मिशन पर टिकी है. लॉन्चिंग के ढेर सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है. ऐसा ही एक और शानदार वीडियो सामने आया है. खास बता ये है कि इस वीडियो को उड़ते विमान से रिकॉर्ड किया गया है. चेन्नई से ढाका जा रही फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट को आसमान में चंद्रयान-3 नजर आया. पायलट ने तुरंत इस इस ऐतिहासिक घटना को कैमरे में कैद कर लिया.
Launch of Chandrayan 3 from flight. Sometime after takeoff from Chennai to Dhaka flight, pilot announced to watch this historical event pic.twitter.com/Kpf39iciRD
— Dr. P V Venkitakrishnan (@DrPVVenkitakri1) July 15, 2023
धरती से चांद की दूरी करीब 3.84 लाख किलोमीटर है. चंद्रयान-3 इस दूरी को 40 से 50 दिनों में तय करेगा. सबकुछ सही रहा तो 50 दिनों में चंद्रयान-3 का लैंडर चांद की सतह पर होगा.
LVM3 M4/Chandrayaan-3:
Lift-off, tracking and onboard views pic.twitter.com/eUAFShS1jA
— ISRO (@isro) July 14, 2023
23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

