वायरल

अद्भुत! ब्लैकबोर्ड पर शख्स ने अंग्रेजी में लिखा ताजमहल, फिर उसी से बना दिया प्यार का खूबसूरत स्मारक (Watch Viral Video)

एक अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ब्लैकबोर्ड पर अंग्रेजी में ताजमहल लिखता है और उसी से प्यार का खूबसूरत स्मारक बना देता है.

अद्भुत! ब्लैकबोर्ड पर शख्स ने अंग्रेजी में लिखा ताजमहल, फिर उसी से बना दिया प्यार का खूबसूरत स्मारक (Watch Viral Video)
शख्स ने दिखाई अपनी क्रिएटिविटी (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: इस दुनिया में क्रिएटिव लोगों की भरमार है और समय-समय पर लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी क्रिएटिविटी (Creativity) भी दिखाते हैं. कई लोग अपनी कला से लोगों को हैरान कर देते हैं. इसी कड़ी में एक अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ब्लैकबोर्ड पर अंग्रेजी में ताजमहल (Taj Mahal) लिखता है और उसी से प्यार का खूबसूरत स्मारक बना देता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर akdev__art_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 2,855,202 लाइक्स मिल चुके हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ब्लैकबोर्ड पर अंग्रेजी में TAJMAHAL लिखता है, जिसे वो प्यार के खूबसूरत स्मारक (Beautiful Monument) में तब्दील कर देता है. पहले वह T को एक खूबसूरत मीनार में बदलता है, फिर लास्ट में A और L को मिलाकर एक और मीनार बनाता है, फिर देखते ही देखते वो TAJMAHAL को स्मारक में बदल देता है. शख्स की क्रिएटिविटी को देखकर आप भी शख्स की तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2023 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).