VIDEO: पाकिस्तानी विमान में यात्री ने जमकर मचाया उत्पात, सीट पर मुक्का और विमान की खिड़कियों पर मारी लात
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पाकिस्तानी यात्री विमान के उड़ान भरने के बाद पागलों जैसी हरकत करने लगा और अचानक से विमान के शीशे को ही तोड़ने लगा. यही नहीं उसने अपने कपड़े निकाल दिए और प्लेन की सीटों पर लात मारने लगा.
Passenger Creating Ruckus Mid-Air: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) (Pakistan International Airlines) पेशावर-दुबई पीके -283 उड़ान में एक यात्री ने जमकर उत्पात मचाया. उसने अचानक सीटों पर मुक्का मारना और विमान की खिड़की को लात मारना शुरू कर दिया. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पाकिस्तानी यात्री विमान के उड़ान भरने के बाद पागलों जैसी हरकत करने लगा और अचानक से विमान के शीशे को ही तोड़ने लगा. यही नहीं उसने अपने कपड़े निकाल दिए और प्लेन की सीटों पर लात मारने लगा. हवा में हुई इस घटना के बाद यात्री दहशत में आ गए. चालक दल के सदस्यों ने किसी तरह से इस यात्री पर काबू पाया. हंगामा करने पर पाक एयरलाइंस ने यात्री को ब्लैकलिस्ट कर दिया है.
#Video A passenger created extreme trouble on a Pakistan International Airlines (PIA) Peshawar-Dubai PK-283 flight as he suddenly started punching seats and kicking the aircraft’s window. pic.twitter.com/bUZ0ZTVNxw
— Ghulam Abbas Shah (@ghulamabbasshah) September 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

