वायरल

Pakistan: टिकटॉक वीडियो बना रहे युवकों ने बाइक से गुजरती ट्रेन पर की पानी की बौछार, गुस्साए यात्रियों ने कर दी पिटाई (Watch Video)

पाकिस्तान में टिकटॉक वीडियो बनाने वाले युवाओं ने रेलवे से जुड़ी खतरनाक हरकत की, जिसकी व्यापक प्रतिक्रिया हुई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें युवाओं को रेलवे ट्रैक के नीचे झील में बाइक पार्क करते हुए और वहां से गुजरती हुई ट्रेन पर पानी की बौछार करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है.

Pakistan: टिकटॉक वीडियो बना रहे युवकों ने बाइक से गुजरती ट्रेन पर की पानी की बौछार, गुस्साए यात्रियों ने कर दी पिटाई (Watch Video)
बाइक से गुजरती ट्रेन पर पानी की बौछार (Photo Credits: X)

पाकिस्तान (Pakistan) में टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) बनाने वाले युवाओं ने रेलवे (Railway) से जुड़ी खतरनाक हरकत की, जिसकी व्यापक प्रतिक्रिया हुई है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है, जिसमें युवाओं को रेलवे ट्रैक (Railway Track) के नीचे झील में बाइक (Bike) पार्क करते हुए और वहां से गुजरती हुई ट्रेन पर पानी की बौछार करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है. युवक टिकटॉक वीडियो बनाते समय यह हरकत कर रहे थे. उस दौरान उनकी उम्मीदों के विपरीत ट्रेन रुकी और गुस्साए यात्रियों ने युवकों की पिटाई कर दी. घटना के चलते अफरा-तफरी मचने पर पुलिस अधिकारियों ने बाइक जब्त कर ली, जब युवक मौके से भाग रहे थे, तब ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों ने उनका पीछा किया. घटना की गंभीरता के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बच्चे को गोद में लेकर सिगरेट का कश लगाती दिखी महिला, लोग बोले- शर्म आनी चाहिए

युवकों ने बाइक से गुजरती ट्रेन पर की पानी की बौछार

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).