Viral Video: बच्चे को गोद में लेकर सिगरेट का कश लगाती दिखी महिला, लोग बोले- शर्म आनी चाहिए
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गोद में बच्चे को लेकर गाने पर रील बना रही है, लेकिन यहां इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि महिला इस दौरान बच्चे को गोद में लेकर सिगरेट का कश लगाती हुई नजर आ रही है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में फेमस होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. अलग तरह की रील बनाने के लिए लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं और किसी भी लिमिट को क्रॉस करने से नहीं चूकते हैं. कई बार उन्हें इस बात का एहसास तक नहीं होता है कि रील (Reel) बनाने के चक्कर में वो अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी मुसीबत में डाल देते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला गोद में बच्चे को लेकर गाने पर रील बना रही है, लेकिन यहां इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि महिला इस दौरान बच्चे को गोद में लेकर सिगरेट (Cigarette) का कश लगाती हुई नजर आ रही है.
वीडियो को @DeepikaBhardwaj नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग महिला के लिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- बच्चा धुएं से खांस रहा है, लेकिन निर्दयी औरत को फर्क नहीं पड़ रहा है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- एक मां के तौर पर आपको शर्म आनी चाहिए. यह भी पढ़ें: Viral Video: रील के लिए महिला ने खतरे में डाली जान, चलती ट्रेन के दरवाजे डांस का वीडियो हुआ वायरल
बच्चे को गोद में लेकर सिगरेट पीती महिला
Feel terrible for kids around these reel monsters pic.twitter.com/VujAzvmClj
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) June 17, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर सिगरेट पी रही है. शुरुआत में वो कैमरे की तरफ अपना चेहरा नहीं दिखाती है, फिर जब वो कैमरे की तरफ अपना मुंह घुमाती है तो उसके हाथ में सिगरेट और मुंह से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. महिला के गोद में जो बच्चा है वो धुएं से परेशान दिखाई दे रहा है, इसलिए यूजर्स महिला को जमकर लताड़ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

