वायरल

Viral Video: रील के लिए महिला ने खतरे में डाली जान, चलती ट्रेन के दरवाजे डांस का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रेन की गेट पर खड़े होकर बॉलीवुड सॉन्ग ‘होगा तुमसे प्यारा कौन’ पर मजे से डांस कर रही है. यहां हैरान करने वाली बात तो यह है कि वो तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन के एकदम दरवाजे के पास डांस कर रही है.

Viral Video: रील के लिए महिला ने खतरे में डाली जान, चलती ट्रेन के दरवाजे डांस का वीडियो हुआ वायरल
चलती ट्रेन के गेट पर डांस (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में फेमस होने के लिए अधिकांश लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) और डांस से जुड़े वीडियो (Dance Video) बनाने से पीछे नहीं हटते हैं. इन दिनों लोगों पर रील्स का बुखार कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है, जो उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है. यहां तक कि हर कोई इस कोशिश में लगा रहता है कि वो ऐसा क्या करें कि उनकी रील वायरल हो जाए और वो फेमस हो जाएं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक लड़की लड़के का हाथ पकड़कर इमारत की छत से लटककर स्टंट करती नजर आई, अब एक और हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन के दरवाजे पर डांस करती नजर आ रही है.

इस वीडियो को एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 85.6k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- मुझे लगता है कि इस लड़की का दिमागी संतुलन खराब हो चुका है. वहीं एक अन्य ने लिखा है- इस देश में जान से ज्यादा व्यूज और लाइक्स की कीमत है. यह भी पढ़ें: Viral Video: रील बनाने की ऐसी दीवानगी! खतरनाक स्टंट करने के लिए लड़के का हाथ थामकर हवा में लटकी लड़की

चलती ट्रेन की गेट पर डांस करती महिला

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रेन की गेट पर खड़े होकर बॉलीवुड सॉन्ग ‘होगा तुमसे प्यारा कौन’ पर मजे से डांस कर रही है. यहां हैरान करने वाली बात तो यह है कि वो तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन के एकदम दरवाजे के पास डांस कर रही है. ऐसे में अगर उसका जरा सा बैलेंस बिगड़ जाता तो उसके साथ कुछ भी हो सकता था, बावजूद इसके वो बेखौफ होकर रील बनाने में लगी रही.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).