Odisha: ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी महिला, 2 आरपीएफ अधिकारियों ने ऐसे बचाई जान (Watch Viral Video)
ओडिशा के झारसुगुड़ा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप के बीच गिर जाती है, तभी वहां मुस्तैद दो रेलवे पुलिस अधिकारी दौड़ते हुए आते हैं और मसीहा बनकर महिला की जान बचाते हैं.
Viral Video: अक्सर भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपील की जाती है कि रेल की पटरियों (Railway Track) को पार करने, चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से बचें, बावजूद इसके लोग नियमों की अनदेखी कर अपनी जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आते हैं. कई लोग न सिर्फ रेल की पटरियों को पार करते हैं, बल्कि चलती ट्रेन (Moving Train) में चढ़ने और चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास भी करते हैं. इस दौरान वे हादसों का शिकार भी हो जाते हैं. इसी कड़ी में ओडिशा (Odisha) के झारसुगुड़ा (Jharsuguda) से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप के बीच गिर जाती है, तभी वहां मुस्तैद दो रेलवे पुलिस बल (RPF) के अधिकारी दौड़ते हुए आते हैं और मसीहा बनकर महिला की जान बचाते हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से दो आरपीएफ अधिकारी महिला को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप से बाहर निकालते हैं. बताया जा रहा है कि इंदुमती पांडा नाम की महिला यात्री देवघर से झारसुगुड़ा लौट रही थी, तभी वो हादसे में आरपीएफ अधिकारियों की बदौलत बाल-बाल बच गई. यह भी पढ़ें: Viral Video: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय गिरी महिला, ड्यूटी पर तैनात जवान ने ऐसे बचाई जान
देखें वीडियो-
ମହିଳା ଟ୍ରେନ ଯାତ୍ରୀଙ୍କ ଜୀବନ ବଞ୍ଚାଇଲେ 2 ଜଣ ଝାରସୁଗୁଡା ରେଳବାଇ ପୋଲିସ କର୍ମଚାରୀ । ଇନ୍ଦୁମତୀ ପଣ୍ଡା ଟ୍ରେନ ଯୋଗେ ଦେଓଘରରୁ ଝାରସୁଗୁଡ଼ା ଫେରୁଥିଲେ ..#Jharsuguda #Odisha pic.twitter.com/PAWqDjEEsm
— Argus News (@ArgusNews_in) May 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

