वायरल

स्वेल शार्क को लिया दबोचकर उसे पकड़ने की कोशिश करने लगा ऑक्टोपस, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑक्टोपस स्वेल शार्क को दबोचकर उसके पकड़ने की कोशिश करता है.

स्वेल शार्क को लिया दबोचकर उसे पकड़ने की कोशिश करने लगा ऑक्टोपस, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
स्वेल शार्क को पकड़ने की कोशिश करता ऑक्टोपस (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार ऐसे हैरान करने वाले नजारे देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक ऑक्टोपस (Octopus) स्वेल शार्क (Swell Shark) को दबोचकर उसके पकड़ने की कोशिश करता है. वो काफी देर तक मछली पर अपनी पकड़ बनाए रखता है, लेकिन स्वेल शार्क भी पूरी ताकत लगाकर खुद को उसके चंगुल से छुड़ा लेती है. इस पूरे मंजर को पानी के अंदर मौजूद अन्य मछलियां दर्शक की तरह देखने के लिए वहां इकट्ठा हो जाती हैं. इस वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है-ऑक्टोपस एक स्वेल शार्क से मिलता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 25.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: पानी के अंदर गिरगिट की तरह तेजी से रंग बदलता दिखा ऑक्टोपस, नजारा देख दंग रह जाएंगे आप

स्वेल शार्क को पकड़ने की कोशिश करता ऑक्टोपस

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2024 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).