हाथियों के लिए अब रेल की पटरी पार करना हुआ आसान, वन विभाग ने सुरक्षा के लिए ट्रैक के पास किया खास इंतजाम (Watch Video)
हाथियों की सुरक्षा के लिए असम के वन विभाग ने खास पहल की है. वन विभाग ने रेलवे ट्रैक के आसपास एक रैंप जैसा क्रिएट किया है, जिसपर चलते हुए हाथियों का पूरा झुंड आसानी से रेलवे ट्रैक को पार कर सकता है.
Viral Video: हाथियों का झुंड (Herd of Elephants) जब भी कहीं से गुजरता है तो नजारा देखने में बेहद अद्भुत लगता है. जंगल के समझदार प्राणी कहे जाने वाले हाथी (Elephant) अक्सर अपने परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं. कई बार हाथियों (Elephants) का झुंड जंगल के आसपास से होकर गुजरने वाले रैलवे ट्रैक (Railway Track) को भी साथ में पार करते हुए दिखाई देते हैं, जिसके चलते वे हादसों के शिकार भी हो जाते हैं. ऐसे में हाथियों की सुरक्षा के लिए असम के वन विभाग ने खास पहल की है. वन विभाग ने रेलवे ट्रैक के आसपास एक रैंप जैसा क्रिएट किया है, जिसपर चलते हुए हाथियों का पूरा झुंड आसानी से रेलवे ट्रैक को पार कर सकता है.
रेलवे ट्रैक पार करते हाथियों के झुंड का मनमोहक वीडियो भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है, जिसमें हाथियों का पूरा कुनबा आसानी से रेलवे ट्रैक को पार करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- ये हाथियों के साथ होने वाले हादसे रोकने की एक कारगर पहल है. इस आसान तकनीक से हादसों को रोका जा सकता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 10.5k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: विशालकाय हाथी के आगे खतरों का खिलाड़ी बना शख्स, हाथ जोड़कर गजराज के सामने की ऐसी हरकत (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
An effective way to reduce elephant deaths on Railway tracks. Ramp for the gentle giants to cross the tracks is a much simpler way to reduce the conflict.
Source:Assam FD pic.twitter.com/VZfwPjfwHG
— Susanta Nanda (@susantananda3) May 31, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2023 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

