वायरल

विशालकाय हाथी के आगे खतरों का खिलाड़ी बना शख्स, हाथ जोड़कर गजराज के सामने की ऐसी हरकत (Watch Viral Video)

विशालकाय हाथी के सामने खतरों का खिलाड़ी बनने की कोशिश करते एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाथ जोड़कर हाथी के सामने पहुंच जाता है और बिना किसी डर के उसके सामने डटकर खड़ा हो जाता है.

विशालकाय हाथी के आगे खतरों का खिलाड़ी बना शख्स, हाथ जोड़कर गजराज के सामने की ऐसी हरकत (Watch Viral Video)
हाथी के सामने खतरों का खिलाड़ी बना शख्स (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: हाथी (Elephant) वैसे तो शांतिप्रिय जानवर माने जाते हैं, लेकिन अगर कोई उन्हें बेवजह परेशान करता है तो वो अपना उग्र रूप दिखाने से भी पीछे नहीं हटते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथियों (Elephants) के आतंक के कई वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन ऐसा करने के लिए कई बार इंसान ही उन्हें उकसाते हैं. इसी कड़ी में विशालकाय हाथी के सामने खतरों का खिलाड़ी बनने की कोशिश करते एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाथ जोड़कर हाथी के सामने पहुंच जाता है और बिना किसी डर के उसके सामने डटकर खड़ा हो जाता है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी साकेत बडोला और रमेश पांडे ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ऐसे चिड़चिड़े मूर्खों को सहन करना आसान नहीं है. यही वजह है कि वे सज्जन दिग्गजों के रूप में पूजनीय हैं. वीडियो देखने के बाद शख्स की इस हरकत से लोग बेहद खफा नजर आ रहे हैं और कइयों ने तो यह तक कह दिया है कि उस शख्स को कड़ी सजा दी जानी चाहिए. यह भी पढ़ें: पर्यटकों ने मचाया शोर तो हाथी को आया गुस्सा, हमला करने के लिए उनके पीछे दौड़ने लगे गजराज (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).