देश

VIRAL VIDEO: नासिक में बच्‍ची को फ्रिज से लगा बिजली का करंट, पिता के सामने चंद सेकेंड में हो गई मौत

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. न्‍यूज चैनल पर एक फुटेज आया है., जिसमें देखा जा सकता है कि बच्‍ची को कैसे चंद सेकंड में बिजली का शॉक लगा.

VIRAL VIDEO: नासिक में बच्‍ची को फ्रिज से लगा बिजली का करंट, पिता के सामने चंद सेकेंड में हो गई मौत

Girl Died Due To Electric Shock From Fridge: महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां आइसक्रीम की दुकान पर एक पिता अपनी बच्‍ची को आइसक्रीम दिलाने लाया था, तभी वहां बच्‍ची को फ्रिज से करंट लग गया. बच्‍ची कुछ देर तक फ्रिज से ही चिपकी रही. उसके बाद अचानक फर्श पर गिर पड़ी. बच्‍ची ने पिता के सामने ही चंद मिनट में दम तोड़ दिया.

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. न्‍यूज चैनल पर एक फुटेज आया है., जिसमें देखा जा सकता है कि बच्‍ची को कैसे चंद सेकंड में बिजली का शॉक लगा. फुटेज में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही बच्‍ची ने आईसक्रीम वाला फ्रिज खोलने की कोशिश की, उसे इलेक्ट्रिक शॉक लगा और कुछ देर तक बच्ची फ्रिज से ही चिपकी रही. उसके बाद अचानक जमीन पर गिर पड़ी. बच्‍ची के गिरते ही उसके पिता की नजर पड़ी. तत्‍काल उसे उठाया, लेकिन इस घटना में बच्‍ची की मौत हो गई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).