वायरल

Local Train Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन से नीचे गिरा युवक, हादसे का वीडियो देखकर कांप गए लोग

वीडियो में दानिश को कई अन्य लोगों के साथ फुटबोर्ड पर लटकते हुए लोकल ट्रेन से यात्रा करते देखा जा सकता है, क्योंकि ट्रेन के डिब्बे भरे हुए हैं. वह अचानक एक पोल से टकराता है और...

Local Train Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन से नीचे गिरा युवक, हादसे का वीडियो देखकर कांप गए लोग
(Photo Credit : Twitter)

Mumbai Local Train Video Viral: तेज रफ्तार लोकल ट्रेन से एक पोल से टकराने से 18 साल का एक लड़का पटरी पर गिर गया. लड़का एक भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे पर लटका हुआ था. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, लड़के को फ्रैक्चर सहित चोटें लगी हैं, अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

कलवा निवासी दानिश खान अपनी मां, एक बड़ी बहन और एक छोटे भाई के साथ रहता है. वह एक हाउस डेकोरेशन फर्म में मजदूरी का काम करता है. फ्रीप्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को वह काम के सिलसिले में दादर जा रहा था.

वीडियो में दानिश को कई अन्य लोगों के साथ फुटबोर्ड पर लटकते हुए लोकल ट्रेन से यात्रा करते देखा जा सकता है, क्योंकि ट्रेन के डिब्बे भरे हुए हैं. वह अचानक एक पोल से टकराता है और पटरियों पर जा गिर जाता है. फ्रीप्रेस जर्नल के अनुसार, दुर्घटना का वीडियो मयूर लिमये ने शूट किया था, जो समानांतर ट्रैक पर पुणे-मुंबई डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2022 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).