Mumbai Sea Link Video: जय श्री राम के उद्घोष से जगमगाया मुंबई सी लिंक, समुद्र को चीरते पुल पर हुआ लेजर शो, देखे वीडियो
मुंबई में वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक को सजाकर अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी को जाहिर किया गया है. रात के अंधेरे में पुल रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा.
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर देशभर में खुशी का माहौल है. इसी कड़ी में मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक को भगवान श्री राम के जयकारों से सराबोर कर दिया गया. भगवान श्री राम की तस्वीर को पुल के केबल पर लेजर लाइट के जरिए दिखाया गया. इस खूबसूरत नजारे को देखकर वहां से गुजर रहे लोग भक्तिभाव में डूब गए. यह वाकई में एक अद्भुत दृश्य था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Bandra-Worli sea link pic.twitter.com/vOZjSzr9qT
— Mumbai Heritage (@mumbaiheritage) January 20, 2024
ब्रिज पर 'जय श्री राम' जैसे नारे भी लिखे गए थे. इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे. रंग बिरंगी रोशनी से जगमग वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का वीडियो वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.
Worli Bandra Sea Link lit up with Jai Shri Ram 💐🙏🏻#JaiShreeRam #JaiShriRam #RjAlok #AyodhyaRamTemple pic.twitter.com/SofWHtDFz8
— RJ ALOK (@OYERJALOK) January 20, 2024
22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रामभक्तों में अपार उत्साह है. हर तरफ राम-नाम का जप हो रहा है और मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का हर पल एक त्योहार की तरह मनाया जा रहा है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

