राजनीति

MP में शराबबंदी के लिए BJP उमा भारती ने दुकानों में की तोड़फोड़, देखें वायरल Video

भोपाल के बीएचईएल इलाके में आजाद नगर में उमा भारती ने शराब की दुकान में घुसकर पत्थर फेंका, जिसकी वजह से शराब की कई बोटले चकनाचूर हो गई.

MP में शराबबंदी के लिए BJP उमा भारती ने दुकानों में की तोड़फोड़, देखें वायरल Video
बीजेपी नेता उमा भारती (Photo Credit : Twitter)

भोपाल:  मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने शराब की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है. भोपाल के बीएचईएल इलाके में आजाद नगर में उमा भारती ने शराब की दुकान (Liquor Shop) में घुसकर पत्थर फेंका, जिसकी वजह से शराब की कई बोटले चकनाचूर हो गई. दरअसल शराबबंदी को लेकर उमा भारती ने शराब की दुकानों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.

इसी साल जनवरी में मध्यप्रदेश सरकार ने शराब सस्ती कर दी थी. जबकि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की ही नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पिछले साल कहा था कि वे 15 जनवरी 2022 तक शराबबंदी करवाएंगी नहीं तो सड़कों पर उतरेंगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2022 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).