Mexico Plane Firing Video: ड्रग माफिया Ovidio Guzman की गिरफ्तारी के बाद बवाल, बंदूकधारियों ने विमानों पर की फायरिंग
ड्रग माफिया ओविडियो गुज़मैन की गिरफ्तारी के बाद उत्तरी शहर कुलियाकन में एयरोमैक्सिको विमान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई.
Mexico Plane Firing Video: मेक्सिको (Mexico) में एक यात्री विमान पर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मैक्सिकन सुरक्षा बलों ने ड्रग माफिया ओविडियो गुज़मैन को गिरफ्तार किया, जो मादक पदार्थों की तस्करी करता था. उसकी गिरफ्तारी के बाद उत्तरी शहर कुलियाकन में एयरोमैक्सिको विमान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई.
एल चापो के नाम से जाने जाने वाले कुख्यात ड्रग लॉर्ड के बेटे और सिनालोआ कार्टेल के एक वरिष्ठ सदस्य ओविडियो गुज़मैन की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को कुलियाकान में हिंसा भड़क उठी थी. उत्तरी शहर कुलियाकन में हुई घटना के बारे में एक यात्री ने बताया कि, "जब हम उड़ान भरने के लिए तेजी से बढ़ रहे थे, हमने विमान के बहुत करीब गोलियों की आवाज सुनी और तभी हम सब जमीन पर गिर पड़े."
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी यात्री अपनी जान बचाने के लिए विमान की सीट के नीचे छिप रहे हैं. वे बेहद घबराए हुए हैं. विमान में अफरातफरी का माहौल है साथ ही ताबड़तोड़ गोलीबारी की आवाज भी सुनी जा सकती है.
This is quite incredible. An Aeromexico plane on the tarmac at Culiacán is struck by a bullet fired by a cartel member.
Passengers laying on the floor.
— Jamie Johnson (@JamieoJohnson) January 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

