Viral Video: कार पर बैठाकर बैल को घूमाने निकला शख्स, जुगाड़ देख चकरा गया लोगों का माथा
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कार पर बैल (Bull) को बैठाकर सैर कराता नजर आ रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स कार पर बैल (Bull) को बैठाकर सैर कराता नजर आ रहा है. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जब देखा तो इसकी शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स को पकड़ लिया. नॉरफॉक पुलिस डिवीजन के अधिकारियों को बुधवार सुबह करीब 10 बजे (स्थानीय समय) एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि शख्स बैल के साथ हाइवे 275 पर गाड़ी चला रहा है. शख्स ने जुगाड़ तकनीक से कार को इस तरह से मोडिफाई किया था कि बैल उसमें फिट हो सके.
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का माथा चकरा रहा है और लोगों ने ढेरों कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा है- मुझे हैरानी है कि स्टीयरिंग कैसी है? वहीं दूसरे शख्स ने कहा है कि सांड बहुत शर्मिंदा लग रहा है. वीडियो में नजर आ रहा बैल वात्सुई घरेलू मवेशियों एक आधुनिक अमेरिकी नस्ल है. यह भी पढ़ें: Viral Video: लुंगी पहने शख्स को देख सांड का चढ़ा पारा, गुस्साए जानवर ने उछालकर जमीन पर पटका
देखें वीडियो-
Howdy Doody Goedemorgen 😃🙋🏼♂️
Is het al breng je huisdier mee naar werk-dag? Helemaal vergeten!😁 pic.twitter.com/02gBLJuX9k
— Dean Relax (@indeanrelax) August 31, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

