Viral Video: अपने मुंह से मगरमच्छ को मांस का टुकड़ा खिलाने की कोशिश करता दिखा शख्स, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने मुंह से मांस का टुकड़ा मगरमच्छ को खिलाने की कोशिश करता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर पानी के खूंखार शिकारी जानवर मगरमच्छ (Crocodile) से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं. पानी के इस शैतान से इंसान तो इंसान दूसरे जंगली जानवर (Wild Animals) भी दूर ही रहने में अपनी भलाई समझते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने मुंह से मांस का टुकड़ा मगरमच्छ को खिलाने की कोशिश करता है. मगरमच्छ जैसे ही मांस के टुकड़े को छीनने के लिए मुंह खोलता है, शख्स एक कदम पीछे हट जाता है. वो कई बार इसी तरह की हरकत करते हुए मगरमच्छ को मांस के लिए ललचाता है, फिर वो मांस के टुकड़े को मगरमच्छ के मुंह में डाल देता है.
मांस का टुकड़ा देने के बाद शख्स मगरमच्छ से प्यार जताने लगता है, इस दौरान न तो उसे डर लगता है और न ही मगरमच्छ उसे नुकसान पहुंचाता है. इस वीडियो को एक्स पर @MadVidss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- उसका दिमाग खराब हो गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 16.8k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: पानी में घात लगाकर बैठे मगरमच्छ ने किया शिकार पर जानलेवा अटैक, हिरण ने ऐसे दिया मौत को चकमा (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
He’s lost his mind 💀 pic.twitter.com/2A4gBpoQyf
— MadVids (@MadVidss) September 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2023 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

