वायरल

Viral Video: नाले के गंदे पानी से धोकर सब्जियों को बेचता नजर आया शख्स, एक बार फिर वायरल हुआ यह हैरान करने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नाले के गंदे पानी से सब्जियों को धोकर बेचता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नाले में टमाटर, मिर्च, गोभी जैसी कई सब्जियों को धोता है और फिर उन्हें ठेले पर रख देता है.

Viral Video: नाले के गंदे पानी से धोकर सब्जियों को बेचता नजर आया शख्स, एक बार फिर वायरल हुआ यह हैरान करने वाला वीडियो
नाले के पानी में सब्जियां धोता शख्स (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: ताजी और हरी सब्जियों (Green Vegetables) को खाना सेहत (Health) के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसलिए डॉक्टर भी हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं. इन सब्जियों को हरा-भरा रखने के लिए दुकानदार उस पर पानी का छिड़काव भी करते हैं. इसके साथ ही दुकानदार सब्जियों को धोकर बेचते हैं, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स नाले (Drain) के गंदे पानी (Dirty Water) से सब्जियों को धोकर बेचता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नाले में टमाटर, मिर्च, गोभी जैसी कई सब्जियों को धोता है और फिर उन्हें ठेले पर रख देता है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो साल 2020 का है, जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक बार फिर से @igopalgoswami नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. घटना महाराष्ट्र के भिवंडी की थी और इस मामले में आरोपी पर आईपीसी की धारा 273 के तहत केस दर्ज किया गया था. यह भी पढ़ें: Video: आप जो फ्रेश दिखने वाली सब्जी खा रहे हैं, उसे ताज़ा दिखाने के लिए केमिकल में डुबोया हुआ हो सकता है, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2023 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).